Sunday, March 10, 2013

मूलांक 5 वाली स्त्रियों के सामने अकड़ न दिखाएँ

moolank 5 ladies personality अंक पांच का प्रतिनिधि ग्रह बुध है। जिन व्यक्तियों का जन्म दिनांक 5,14 और 23 को हुआ है, उनका मूलांक पांच होता है। इस अंक वाले जातकों की सभी से मित्रता होती है, क्योंकि बुध ग्रह सभी ग्रहों का मित्र है। यह अशुभ ग्रहों के साथ अशुभ और शुभ ग्रहों के साथ मिलकर शुभ हो जाता है। इसका अपना कोई आस्तित्व नहीं होता है। यानी बुध की सभी ग्रहों से दोस्ती भी होती है और शत्रुता भी।

किसी से बहुत अधिक मित्रता नहीं रखते

मूलांक पांच के व्यक्तियों का प्रायः सभी से मिलाजुला संबंध होता है। न तो किसी से ज्यादा दोस्ती होती है और न ही शत्रुता का भाव। वैसे देखा जाए तो इस अंक वालों के जातकों का संबंध अंक 1, 4 और 8 के साथ सामान्य और अनुकूल होता है। लेकिन अंक पांच के लिए अंक 2, 7 और 9 शुभ अंक नहीं होता है। इनसे जीवन में कभी भी लाभ नहीं मिलता।

दांपत्य जीवन में संतुलन
वैवाहिक जीवन के मामले में आमतौर पर मूलांक 5 वाले व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं। यह अपनी वाक्पटुता और व्यवहार से अपने साथी को खुश रखते हैं। मूलांक 5 वाले पुरूष दांपत्य जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए अपनी पत्नी की हर जरूरत का ध्यान रखते हैं और खुश रखने की कोशिश करते हैं।

अंक पांच वाली स्त्रियां आर्थिक मामलों में बड़ी सतर्क रहती हैं। पति का व्यवहार अनुकूल नहीं होने पर सभी आर्थिक स्रोतों को अपने अधिकार में ले लेती हैं। कभी-कभी स्थिति ऐसी हो जाती है कि इनके पति को अपने व्यक्तिगत खर्चों के लिए भी उन पर ही निर्भर रहना पड़ता है।

No comments: