Wednesday, July 6, 2011

कोर्ट केस में सफलता दिलाता है यह हनुमान मंत्र

मंत्रों में अद्भुत शक्तियां होती है। यह बात हम सभी जानते हैं। ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका समाधान मंत्र के माध्यम से संभव नहीं। समस्या कैसी भी हो यदि मंत्रों का विधि-विधान से जप किया जाए तो हर परेशानी का हल संभव है यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है और आप कोर्ट के चक्कर लगा-लगा कर थक चुके हैं तो नीचे लिखे मंत्र का विधि-विधान से जप करने से न सिर्फ आपके केस का निराकरण जल्दी होगा बल्कि फैसला भी आपके पक्ष में आएगा।

मंत्र

ऊँ पवन तनय बल पवन समाना।

बुद्धि विवेक बिग्यान निधाना।।

जप विधि

- सुबह जल्दी उठकर नहाकर साफ वस्त्र पहन कर भगवान हनुमान की पूजा करें। उन्हें सिंदूर चढ़ाएं।
- कुश के आसन पर बैठकर रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र की 5 माला जप करें। इसके बाद प्रतिदिन 1 माला जप करें।
- समय, आसन व माला एक होने से सफलता शीघ्र ही मिलती है।
- इस मंत्र के प्रभाव से आपकी समस्या का निराकरण कुछ ही समय में हो जाएगा।

No comments: