Monday, June 27, 2011

सपने में सांई बाबा दर्शन दे तो समझ लें कि...

आज सांई बाबा सभी की आस्था के केंद्र हैं, इनके प्रति सभी भक्तों की अटूट श्रद्धा है। क्योंकि बाबा के दरबार में सभी की मनोकामनाएं बहुत ही पूरी हो जाती हैं। इसी वजह से शिर्डी में बाबा के मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है। बाबा के दर्शनों के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है लेकिन कुछ भक्तों को सांई सपने में भी दर्शन देते हैं। जानिए यदि भक्त के सपने में सांई बाबा दर्शन दे तो इसके क्या फल प्राप्त होते हैं?

ज्योतिष के अनुसार सपनों में हमारे भविष्य से जुड़े कई रहस्य छुपे रहते हैं जिन्हें समझने की आवश्यकता होती है। सपने एक पहेली ही हैं जिनके उत्तर मिलने पर हम आने वाले कल में होने वाली घटनाओं की सही-सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पुराने समय से ही ऐसा माना जाता है कि देवी-देवता या कोई संत-महात्मा के दर्शनों से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार भगवान या सच्चे संत-महात्मा के दर्शन प्राप्त करने के लिए कई प्रकार के पुण्य कर्म करना होते हैं। जो इंसान पूरी तरह से निष्पाप होता है उसे देवी-देवताओं के दर्शन अवश्य ही प्राप्त होते हैं। सांई बाबा भी उनके भक्तों के लिए सभी देवी-देवताओं के समान ही हैं।

किसी व्यक्ति के सपने में यदि सांई बाबा प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दे तो समझना चाहिए कि आपके सभी रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे और खुशियां प्राप्त होंगी। बुरा समय दूर हो जाएगा। वहीं यदि बाबा क्रोध में दिखाई दे तो इसका मतलब यह है कि आपके साथ कुछ बुरा होने वाला या आपसे कोई पाप हो गया है और इसकी वजह से आपको कोई संकट झेलना पड़ सकता है।

No comments: