Wednesday, May 25, 2011

सिर्फ अच्छा ही नही बुरा भी हो सकता दान देने से ..

अगर आप सोच रहे है कि दान देने से आपका बुरा समय खत्म हो जाएगा, आपके सितारे आपका साथ देने लगेंगे तो दान देने से पहले ये जान लें कि, आपके लिए कौन सी वस्तु का दान शुभ फल देगा और किस वस्तु के दान देने से आपको नुकसान होगा।

सूर्य- जिस कुंडली में सूर्य मेष रा


चंद्रमा- अगर आपकी जन्मकुण्डली में चन्द्र वृष राशि में (2 नंबर के साथ) हो तो पानी का दान नही करना चाहिए।

मंगल- अगर जन्मकुण्डली में मंगल मकर राशि में (10 नंबर के साथ) हो तो उस व्यक्ति को भूमि, संपत्ति या तांबे की वस्तुओं का दान नहीं देना चाहिए।

बुध- जन्मकुंडली में यदि बुध कन्या राशि में (6 नंबर के साथ) हो तो आपको हरे  वस्त्र या हरी वस्तुओं का दान नहीं देना चाहिए।

बृहस्पति- अगर आपकी जन्मकुण्डली में गुरु कर्क राशि में (4 नंबर के साथ) है तो आपको पीले वस्त्र, पीली वस्तुएं और धार्मिक कार्यों में दान नही देना चाहिए।

शुक्र- जिसकी जन्मकुण्डली में शुक्र ग्रह मीन राशि में (12 नंबर के साथ) होता है उन्हे एश्वर्य पूर्ण वस्तुएं, मनोरंजक एवं सौंदर्य से सम्बंधित वस्तुएं किसी को दान या गिफ्ट नहीं करनी चाहिए।

शनि- यदि शनि देव की स्थिति जन्मकुण्डली में उच्च हो यानी तुला राशि में (७ नंबर के साथ) शनि हो तो, उसे व्यर्थ परिश्रम और भ्रमण नहीं करना चाहिए। और लोहा, वाहन आदि का दान नहीं देना चाहिए।

No comments: