Sunday, January 6, 2013

अंक 6 के घर में रहने वाले होते हैं शुक्र से प्रभावित

numerology house no 6अंक 6 का घर शुक्र के प्रभाव में होता है। इसलिए इस अंक के घर में रहने वाले लोगों में शुक्र के गुणों का विकास होता है। शुक्र प्रेम, सौन्दर्य एवं कला क्षेत्र का कारक होता है। इसलिए 6 अंक के घर में रहने वाले लोग भी रोमांटिक होते हैं। संगीत, अभिनय एवं दूसरी कलाओं के प्रति इनमें आकर्षण होता है। इस अंक के घर में रहने वाले लोग घर को सलीके से सजाकर रखना पसंद करते हैं। घर आंतरीक सज्जा को देखकर लोग इनकी तारीफ करते हैं। 

अंक 6 के घर में महिलाओं का वर्चस्व होता है, पुरूष वर्ग महिलाओं का सम्मान करते हैं। बच्चों को खुला माहौल मिलता जिससे बच्चों का मानसिक विकास तेजी से होता है। बच्चे उत्साहित और प्रसन्न रहते हैं। इस अंक के घर में रहने वाले लोग पौराणिक परंपरा और धार्मिक मान्यताओं में अधिक विश्वास करते हैं। धर्म-कर्म एवं अध्यात्मिक विषयों में इनकी रूचि होती है।

अंक ज्योतिष के अनुसार इस अंक का घर कला जगत से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल रहता है। समाज सेवा, बच्चों के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ता, नर्सों, बुजुर्गों एवं धर्म व अध्यात्म से संबंधित काम करने वालों के लिए लकी होता है।
घर का अंक निकालने का तरीका बहुत ही आसान है। अपने घर का नंबर जोड़ें। अंग्रेजी का कोई लेटर है तो उसे भी जोड़ लें जैसे F-1। F अंग्रेजी का 5वां लेटर है इसलिए F के लिए 5 अंक लेंगे और इसमें 1 को जोड़ेंगे। इस प्रकार अंक 6 प्राप्त हो जाएगा। इसी प्रकार आप भी अपने घर का मूलांक निकालिए और अपने घर की विशेषता जानिए।

No comments: