Sunday, March 10, 2013

तुनक मिजाज होते हैं मूलांक 7 वाले व्यक्ति

people with number 7 fickle minded
इस मूलांक वाले व्यक्ति मन के साफ होते हैं। यह बोलते समय इस बात कि परवाह नहीं करते हैं कि सामने वाले व्यक्ति पर इसका क्या असर होगा। इनकी बेबाक बोलने की आदत के कारण अक्सर इन्हें लोगों की नाराजगी का सामना करना होता है।
छोटी बातों को लगाते हैं दिल से
ये तुनक मिजाज होते हैं छोटी-छोटी बातें भी इनके दिल को छू जाती है। इनमें स्वार्थ की भावना अधिक होती है यह पहले अपने बारे सोचते हैं फिर दूसरों का ख्याल करते हैं। अपने आप में ही खुश रहने की इनकी प्रवृति होती है। इनके इस स्वभाव की वजह से दोस्ती का दायरा छोटा होता है।

अपनी वजह से होता है नुकसान

इनमें अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की क्षमता की कमी होती है जिसकी वजह से इन्हें कई जगह नुकसान उठाना पड़ता है। प्यार मुहब्बत के मामले में खासतौर पर इन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। इनका मन अस्थिर रहता है। एक तरह के वातावरण में यह जल्दी उबने लगते हैं, रिश्तों के मामले में भी इसी तरह की स्थिति होने से वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ता है।

चतुराई से कमाते हैं धन
अपनी बुद्घि एवं चतुराई से यह काफी धन कमाते हैं। घर भौतिक सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण होता है। कामयाबी से इनमें जल्दी अभिमान घर कर जाता है। 38 एवं 44वॉ वर्ष इनके लिए बहुत ही शुभ होता है। इस वर्ष यह काफी तरक्की करते हैं।

मूलांक 5 और 6 वाले व्यक्ति के साथ इनकी दोस्ती सफल रहती है। 1,2 एवं 9 मूलांक वाले व्यक्ति से दोस्ती सामान्य रहती है। मूलांक 3 वाले व्यक्ति से इनका मित्रवत सम्बन्ध अच्छा नहीं रहता है। अक्सर इनके साथ शुत्रवत सम्बन्ध देखने में आता है।

No comments: