Showing posts with label Face reading. Show all posts
Showing posts with label Face reading. Show all posts

Wednesday, May 25, 2011

ऐसे चेहरे वाली महिलाएं होती हैं व्यवहारकुशल

हर रोज में कई लोगों से मिलते हैं, कई लोगों का स्वभाव समझ आ जाता है तो कुछ लोगों को समझने में मुश्किल होती है। अन्य लोगों के स्वभाव को समझने की उत्सुकता सामान्यत: सभी में रहती है। सभी जानना चाहते है कि उनके आसपास रहने वाले लोग कैसे हैं? अन्य लोगों को समझने के लिए ज्योतिष में कई प्रकार की विद्याएं बताई गई हैं। जिन्हें अपनाने पर किसी भी व्यक्ति को समझना काफी आसान हो जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का केवल चेहरा देखकर भी उसके मन की बात और उसका स्वभाव मालुम किया जा सकता है। यदि आपके आसपास कोई चौकोर चेहरे वाला इंसान हो तो जानिए कैसा होता है उसका स्वभाव...

वर्गाकार या चौकोर चेहरे वाले लोग स्वस्थ्य, सुन्दर और बलवान होते हैं। ऐसे लोगों का दिमाग व्यवसाय में काफी तेज चलता है, इसी वजह से यह बड़े व्यवसायी बन सकते हैं। ये लोग व्यवहारिक और भौतिक साधनों से संपन्न, सुखी, समृद्ध होते हैं। बहुत सिद्धांतवादी होते हैं लेकिन स्वभाव से थोड़े आलसी होते है। आलस्य के कारण ही कई बार कार्यों को टालते रहते हैं। चौकोर चेहरे वाले लोगों का शरीर स्थूल होता है। चौकोर चेहरे वाली महिलाएं बहुत व्यवहारकुशल होती हैं। ऐसी महिलाएं बहुत जल्द किसी को भी प्रभावित कर लेती हैं। इसी वजह से इनके मित्रों की संख्या अधिक होती है।