Friday, April 22, 2011

किस राशि की लड़कियां कैसी दोस्त होती हैं, जानें...

दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो जीवन भर साथ निभाता है। इस रिश्ते को हम खुद बनाते हैं। बिना दोस्त के ये जिंदगी अधूरी सी लगने लगती है। ग्रह नक्षत्रों का लड़कियों और लड़कों के विचार एवं स्वभाव पर अलग अलग तरह से प्रभाव पड़ता है। 


कई बार लड़कियों से दोस्ती परेशानी बढ़ाने वाली होती है तो कई महिलाएं ऐसी होती हैं जो हर हाल में अपनी दोस्ती निभाती हैं। आइए जानते हैं किस राशि की लड़कियां दोस्ती के रिश्ते को कितनी संवेदनाओं से निभाती हैं।

मेष-  इस राशि की महिला दोस्त अपने साथी पर अधिकार जताने वाली और लंबे समय तक साथ निभाने वाली होती है।

वृष- इस राशि की दोस्त अपने साथियों के निणर्यों का सम्मान करने वाली होती हैं। दोस्तों के लिए ये समर्पित भाव रखने वाली होती हैं।

मिथुन-  मिथुन राशि की महिला मित्र अपने अन्य दोस्तों से सम्मान एवं सहयोग की अपेक्षा रखती है साथ ही बुरे वक्त में जब कोई साथ नही देता तब इस राशि की महिलाएं अपनी दोस्ती निभाती है।

कर्क- कर्क राशि की महिला मित्र अपने अन्य मित्रों से पूरी इमादारी के साथ रिश्ते निभाती हैं। ये अपना स्वार्थ नही देखती।

सिंह- सिद्धांत प्रिय इस राशि की महिलाओं की दोस्ती सिद्धांतो पर चलती है और दोस्ती में अपने सिद्धांतो से बढ़कर इनके लिए कुछ भी नही होता है।

कन्या- पूरी ईमानदारी से दोस्ती निभाने वाली इस राशि की महिलाएं अपने दोस्तों के लिए हर तरह का त्याग कर सकती हैं।

तुला- दोस्त के रूप में इस राशि की महिलाएं अपने दोस्तों को भावनात्मक सहयोग देती है।

वृश्चिक- इस राशि की महिला मित्र अपनी शर्तों पर दोस्ती निभाने वाली होती हैं। इनकी दोस्ती लंबे समय तक नही रहती।

धनु- अपने दोस्तों का अपमान इस राशि वाली महिलाओं से नही देखा जाता।अपने मित्रों के प्रति समर्पण की भावना इस राशि की महिलाओं को सबसे अलग बनाती है।

मकर- मकर राशि की महिलाएं मूडी होती हैं कभी कभी इस राशि की महिलाएं भावनाओं को नही समझ पाती।

कुंभ- दोस्तों के लिए सब कुछ कर जाना इस राशि की महिला मित्रों की विशेषता होती है।

मीन- मीन राशि की महिला मित्र अपने दोस्तों के लिए त्याग की हर सीमाएं भी पार कर सकती हैं। ये अपनी तरफ से दोस्ती में कोई कमी नही छोड़ती।