Friday, April 8, 2011

घुंघरुओं की आवाज आए तो होंगे मालामाल

घुंघरुओं की आवाज आए तो होंगे मालामाल
जीवन में यदि आर्थिक स्वतंत्रता हो तो किसी बात की परेशानी नहीं होती। लेकिन पैसे के अभाव में जीवन एकदम नीरस लगता है। यदि आपके जीवन में भी पैसे की तंगी है तो नीचे लिखे उपाय से आप भी धनवान हो सकते हैं। यह उपाय अक्षय तृतीया, दीपावली, धनतेरस या किसी शुक्रवार की रात को करना चाहिए। यह इस प्रकार है-
उपाय
कांसे या पीतल की थाली में काजल लगाकर इसे काली कर दें और फिर चांदी की डण्डी से उस पर लक्ष्मीजी का चित्र बनाएं। फिर उस चित्र पर ऐश्वर्य लक्ष्मी यंत्र स्थापित कर दें और सिर्फ एक सफेद धोती पहनकर उत्तर दिशा की ओर मुंह करके सामने गेहूं के आटे के चार दीपक बनाएँ और उसमें तेल भर कर जला लें। थाली के चारों कोनों पर रखे मूंगे की माला से इस मंत्र का 51 माला जप करें।

मंत्र- ऊँ ह्रीं ह्रीं श्रीं श्रीं ह्रीं ह्रीं फट्

जब मंत्र पूरा हो जाए तो रात्रि में वहीं जमीन पर ही सो जाएं। सुबह जब घुंघरुओं की आवाज सुनें तो समझ लें कि लक्ष्मी का आगमन आपके घर हो गया है। फिर कभी आपको धन संबंधी परेशानी नहीं होगी।

महिलाओं को कमर दर्द

कमर दर्द, वैसे तो आज यह एक आम समस्या है। अधिकांश महिलाओं को कमर दर्द की परेशानी झेलना पड़ती है। घर में ज्यादा काम करने के बाद यह समस्या होती है लेकिन इस बीमारी का संबंध वास्तु से भी है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि किचन में वास्तुदोष हो तो वहां खाना बनाने और गलत दिशा में खाना खाने वाली महिलाओं को कमर दर्द की समस्या अवश्य ही रहती है। वास्तु शास्त्र पॉजीटिव एनर्जी और नेगेटिव एनर्जी के सिद्धांत पर कार्य करता है। इसी वजह से यदि नेगेटिव एनर्जी अधिक प्रभावी होगी तो घर के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी झेलना पड़ सकती है।

धन और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर रखने में वास्तु अहम भूमिका निभाता है। इसी वजह से आज इसका प्रचलन काफी बढ़ गया है। महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा समय किचन में ही बिताना होता है, अत: वहां यदि नेगेटिव ऊर्जा अधिक सक्रीय होगी तो उन्हें परेशानियां अवश्य ही होंगी।

महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए कि खाना खाते समय उनकी पीठ किचन के दरवाजे की ओर न हो। खाना खाते समय किचन के दरवाजे के सामने की मुंह रहना शुभ है। ऐसा ना होने पर नेगेटिव एनर्जी अधिक प्रभावी हो जाती है और महिलाओं को कमरदर्द का सामना करना पड़ सकता है।

वास्तु शास्त्र आज सभी की जरूरत बन चुका है। काफी लोग घर बनाने से पहले वास्तु विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ही लेते हैं। जो लोग वास्तु के अनुरूप घर नहीं बनवाते हैं उन्हें कई प्रकार की परेशानियों से जुझना पड़ता है। इसी वजह से वास्तुदोष दूर करने वाली वस्तुएं घर में रखना शुभ है। यदि आपके घर में भी कोई वास्तु दोष है तो आप यहां कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। साथ वास्तु दोष और वास्तु के फायदों के संबंध में यहां काफी लेख प्रकाशित किए जा चुके हैं। आप अपनी समस्या के संबंध में लेख खोज कर अपना जीवन सुखी बना सकते हैं।

Thursday, April 7, 2011

संतान प्राप्ति के लिए अचूक मंत्र

चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। देवासुर संग्राम के सेनापति भगवान स्कन्द की माता होने के कारण मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्कन्दमाता के नाम से जानते हैं। इनके ध्यान मंत्र का जप करने से उत्तम संतान की प्राप्ति होती है। इनकी आराधना इस ध्यान मंत्र से करें-


ध्यान मंत्र



सिंहासनगता नित्यं पद्माञ्चितकरद्वया।

शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥



जप विधि



- सर्वप्रथम स्नान आदि नित्य कर्म से निवृत्त होकर साफ  वस्त्र पहनें।

- इसके बाद अपने माता-पिता, गुरु, इष्ट व कुल देवता को नमन कर आसन ग्रहण करें।

- घी का दीपक जलाएं। मंत्र जप शुरु करने से पहले दुर्गा मां की प्रसन्न मुद्रा का ध्यान करें।

- जप करते समय सामने दुर्गा मां का चित्र अवश्य रखें इसके बाद मंत्र का जाप करें।